मिलक। कोतवाली मिलक पुलिस ने नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद की फ्लेक्सी फाड़ने और कपड़े फाड़ने की धमकी देने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस ने दोनों को एसडीएम न्यायालय मिलक में पेश किया।
पुलिस के अनुसार रास इंडिया रोड पर अज्जु होटल के पास सांसद की लगी फ्लेक्सी को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आरोप है कि दो युवकों ने फ्लेक्सी फाड़ने की कोशिश की और धमकी दी, जिससे एक पक्ष के लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप पटेल निवासी जगदीशपुर थाना मिलक और अमित कुमार निवासी मेघानंगला जदीद थाना कैमरी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है।
कोतवाली पुलिस टीम ने अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज।
