Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सैदनगर: अवैध खनन की जांच के लिए जिठनियां गांव पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ! बिना अनुमति होते पाया गया अवैध खनन, जांच टीम ने की भूमि की पैमाइश


सैदनगर। अजीम नगर थाना क्षेत्र के जिठनियां गांव में पिलाखार नदी किनारे निजी और ग्रामसमाज की जमीन से अवैध खनन की शिकायत पड़ोसी किसान ने तहसील प्रशासन स्वार से की थी।  शिकायत का संज्ञान लेते हुए बीते रोज नायब तहसीलदार स्वार सचिन कुमार द्वारा कानूनगो जहीन खां, लेखपाल विपिन कुमार के साथ मौके पर जाकर जांच की गई। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। अवैध खनन की जांच को पहुंची टीम ने मौके पर पाया कि गांव जिठनिया की गाटा संख्या 93 की निजी जमीन पर 0.048 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से खनन माफियाओं द्वारा पीलाखार नदी किनारे से बिना अनुमति अवैध खनन करना पाया गया है। जांच टीम द्वारा इस भूमि की पैमाइश की गई है। इस मामले में हजारों ट्रैक्टर मिट्टी को उठाया गया है। नायब तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि खनन माफियाओं के विरुद्ध जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जायेंगी। रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। वहीं खनन स्थान से सटे पड़ोसी किसान जुबैर का आरोप है कि मिट्टी के इस अवैध खनन में निजी भूमि के अलावा इससे पहले सरकारी भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |