Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मत्स्य पालकों के लिए सुनहरा अवसर, तकनीकी प्रशिक्षण व अंतर्राज्यीय भ्रमण की सुविधा


प्रतापगढ़।जिले के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण कमलेश कुमार बौद्ध ने बताया है कि वर्ष 2025-26 में मत्स्य पालकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत तकनीकी प्रशिक्षण एवं अंतर्राज्यीय भ्रमण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मत्स्य विभाग प्रतापगढ़ द्वारा मत्स्य पालन कार्य एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े किसानों के लिए शुरू किया गया है। इच्छुक किसान कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण प्रतापगढ़ (कक्ष संख्या 05 भूतल विकास भवन) में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसानों को पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), बैंक पासबुक की छायाप्रति, मत्स्य गतिविधियों से जुड़े होने का प्रमाण पत्र तथा मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |