Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः रोजा दूसरों के दर्द को समझने संयम बरतने और बुराइयों से बचने की प्रेरणा देता है- ताहिर


गुरसहायगंज /कन्नौज। इबादतों मे रोजा एक अजीम इबादत है क्योंकि रोजा भूख प्यास के जरिए दूसरों के दर्द को समझने संयम बरतने और बुराइयों से बचने की प्रेरणा देता है। उपरोक्त बातें मंगलवार को मझपुर्वा के पायका खेल मैदान मे टीम जुनैद सिद्दीकी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम मे पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहीं। उन्होंने कहा कि रोजा न केवल आध्यात्मिक रूप से हमको ऊंचा उठाता है बल्कि यह हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि रोजे के वैज्ञानिक और रूहानी कई फायदे हैं जिसमे यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों से बचाने मे भी सहायक होता है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि रमजान का महीना एक आत्म सुधार का महीना है जो इंसान को नेक काम करने की और प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने मे हम सभी को खूब इबादत करना चाहिए और गरीब लोगों की दिल खोलकर मदद करें जिससे उनके भी बच्चे आगामी ईद के पर्व को हंसी खुशी मना सकें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारा धर्म इस्लाम हमे सिखाता है कि यदि आपका पड़ोसी परेशान है तो सबसे पहले आप उसकी हर संभव मदद कीजिए चाहें वह किसी भी जाति अथवा किसी भी धर्म का हो। इस मौके पर आयोजक साजिद इफ्तिखार के अलावा पूर्व ब्लाक पमुख राशिद जमाल सिद्दीकी पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन आसिफ जमाल खान पप्पी जुनैद सिद्दीकी सपा नेता उत्कर्ष गुप्ता तारिक बशीर आमिर खान पिंटू यादव शमीम सिद्दीकी अच्छे खान वसीम हसन उर्फ लाला दुबे अयूब सिद्दीकी अकील खान मनी गुप्ता आसिफ हुसैन सभासद मो0 विवेक पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |