कन्नौज। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कन्नौज स्थित समस्त शाखाओं का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं जैसे अपराध शाखा, जनसूचना शाखा, अभिलेखागार, शिकायत प्रकोष्ठ एवं अन्य कार्यालयों के अभिलेखों, रजिस्टरों एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के डिजिटलीकरण, समयबद्ध कार्य निष्पादन हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए।