Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: अंतर्राज्यीय शातिर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग के 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


अदलहाट/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारीध्बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को थाना अदलहाट पुलिस टीम को जरिए मुखबिर के सूचना के आधर पर थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम विशेषरपुर माफी हाइवे से चोरी के ट्रैक्टर मय ट्राली के साथ 04 नफर अभियुक्तों 1.रिषू तिवारी पुत्र रमाकान्त तिवारी निवासी भदौली थाना कुदरा जनपद कैमूर,बिहार,2.रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू पुत्र लाली तिवारी निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया, जनपद कैमूर भभूआ, बिहार,3.आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू पुत्र धनजी तिवारी निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभूआ, बिहार व 4.आदित्य पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय पुत्र जय प्रकाश पाण्डेय निवासी करजी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा ट्राली में ईट लदी हुई थी व ट्राली के उपर रखी एक मोटर साइकिल भी बरामद की गयी। इसी क्रम में अभियुक्तों की निशादेही पर थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरईपुर गंगा नदी के किनारे छिपाकर रखें हुए 03 अदद चोरी के ट्रैक्टर को थाना अदलहाट पुलिस द्वारा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |