बीसलपुर । सरकार जहां एक तरफ पात्र गरीबों को हर माह पूरी पारदर्शिता के साथ मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ भ्रष्ट कोटेदार कार्डधारकों की पर्चियां निकाल कर उनका राशन डकार रहे हैं। ग्राम पंचायत दियोहना के गांव पिपराही निवासी लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी को शपथपत्र सहित शिकायती पत्र देकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पिपराही निवासी कोटेदार रिषीपाल पुत्र मोतीलाल द्वारा माह जनवरी का राशन बिक्री कर दिया गया है और ईट पत्थर रखकर पर्चियां निकाल रहे हैं और राशन नहीं दे रहे हैं ग्रामीण पर्चियां लेकर बार बार घर के चक्कर लगा रहे हैं उनके स्टाक में राशन नहीं है जनवरी माह में किसी कार्डधारक को राशन नहीं दिया गया है उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में राम बहादुर, उमेश कुमार , ओमप्रकाश, देवदत्त, कुंदनलाल, फूलमती, लज्जावती, नन्हे लाल , वीरेंद्र पाल, बनवारी लाल रुपलाल आदि कार्डधारकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं जिसमें उमेश कुमार ने शपथपत्र दाखिल कर मामले में शिकायती पत्र देते हुए सभी कार्डधारकों ने विरोध प्रदर्शन किया है।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पिपराही कोटेदार रिषीपाल की जनवरी माह का राशन वितरण नहीं करने की शिकायत मिली है बुधवार को मौके पर जाकर जांच की जाएगी तथा जिन कार्डधारकों के शिकायती पत्र में हस्ताक्षर मौजूद हैं उन्हें बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।
