Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: निलंबित होने वाले मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बोले- यूजीसी कानून नरसंहार करने का है षड्यंत्र


बीसलपुर ।बरेली के निलंबित मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के बीसलपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ गजरौला मार्ग स्थित राष्ट्रीय युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक के कैंप कार्यालय शक्ति सदन में ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की 85 फीसदी लोगों पर यूजीसी कानून लगाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस कानून को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र औरराज्य कीभाजपा सरकार की शह पर  कानून की अधिसूचना जारीकी गई थी।उनके इस्तीफे के बाद पूरे देश में इस कानून केखिलाफ आंदोलन की चिंगारी सुलगी जिससे कानून लाने वाले लोगों के होश उड़ गए। 2027 के चुनाव में लाभ पाने के लिए। यह षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पर यूजीसी कानून को लेकर चुपी साधे रहने की आलोचना की। ब्राह्मण समाज से संगठित होने की अपील की। इस मौके पर युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक 

अखिलभारत हिंदू महासभा के नगर अधक्ष सुशील अवस्थी, महामंत्री अवनीश रतन, राजेश दुबे, राजेश मिश्रा, कुलदीप पाठक, राजू मिश्रा, शिवेंद्र शुक्ला, प्रांजल मिश्रा, बिट्टू मिश्रासहित ब्राह्मण समाज के तमाम लोग मौजूद थे। कार्यक्रम से पूर्व अलंकार अग्निहोत्री का फूल मालाएं पहनाकर कर भव्य स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |