Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आरआरएसजीएस के विद्यार्थियों ने खेल में फहराया परचम


अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार ने मंगलवार को धूमधाम से स्वागत किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने फेडरेशन कप द्वारा 30 जनवरी से 1 फरवरी तक पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, सुल्तानपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की टच आर्म बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने 21 दिसंबर 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदकों सहित कुल 18 पदक प्राप्त किए। कुल पदक गणना के आधार पर राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। इसके पश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। विद्यालय के विद्यार्थियों ईशानवी तिवारी, देव तिवारी, सोमांश सिंह, यशवर्धन सिंह, विशेषदीप तथा श्रेयश कनौजिया ने अपने - अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त शौर्य वीर सिंह, ज्योत्स्ना मिश्रा, मानवी सिंह तथा स्वास्तिक शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मंगलवार को विद्यालय में विजयी प्रतिभागियों का धूमधाम से स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने सभी विजयी प्रतिभागियों, टीम मैनेजर, कोच तथा सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम विद्यार्थियों की सर्वोन्मुखी प्रगति हेतु प्रतिबद्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |