Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः चार अभियुक्तों को 06 माह के लिए किया गया जिला बदर


अमेठी। जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है, ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ा रूख अपनाते हुये जिला मजिस्ट्रेट, अमेठी संजय चैहान ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये उन्हें जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 04 अभियुक्तों को जिला बदर किया है उनमें जनपद अमेठी के अभियुक्त अफजल पुत्र मंुशीर निवासी ग्राम पूरे अमिया सराय महेशा थाना जायस व अभियुक्त लालबाबू पुत्र फौजदार निवासी ग्राम पूरे अमिया सराय महेशा थाना जायस एवं अभियुक्त अफसर पुत्र जब्बार निवासी ग्राम पूरे अमिया सराय महेशा थाना जायस तथा अभियुक्त मुंशीर पुत्र भुल्लू निवासी ग्राम पूरे अमिया सराय महेशा थाना जायस को आदेशित तिथि 27 जनवरी 2026 से 06 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट अमेठी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुण्डा तत्व एवं आपराधिक कार्य में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं, जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी असामाजिक तत्वों द्वारा यदि लोकशांति व लोक सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |