Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: संकरी पुलिया बन रही मौत का जाल ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


बाराबंकी । दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के रोहिलानगर में बुधवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बार-बार हो रहे हादसों से नाराज ग्रामीणों ने दरियाबाद सफदरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क तो चैड़ी कर दी गई है, लेकिन पुलिया अब भी संकरी है, जिससे वाहन चालकों को आगे खतरे का अंदेशा नहीं हो पाता और हादसे हो जाते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार देर रात एक बोलोरो गाड़ी अचानक संकरी पुलिया से टकराकर नहर में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी घटना से आक्रोशित होकर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मुख्य मार्ग को जाम रखा।सड़क जाम की सूचना मिलते ही दरियाबाद कोतवाली पुलिस के साथ सिरौलीगौसपुर के नायब तहसीलदार अन्नू सिंह और नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और क्रेन की मदद से नहर में गिरी बोलोरो गाड़ी को बाहर निकलवाया गया।ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए टेढ़ी और संकरी पुलिया को शीघ्र सीधा व चैड़ा कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक माह में यह चैथी घटना है, जब कोई वाहन यहां हादसे का शिकार हुआ है।नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों से ज्ञापन प्राप्त हुआ है और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों में इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि कहीं अगला हादसा किसी की जान न ले ले।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |