Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: विश्व कैंसर दिवस पर छलेसर परिसर में जागरूकता रैली आयोजित


आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस, छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेज में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. आशु रानी के संरक्षण में संपन्न हुआ।

रैली का उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच, रोकथाम और उपचार के महत्व को बताना रहा। “देयर इज कैन इन कैंसर, व्हिच मींस वी कैन बीट इट” थीम के साथ छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता संदेश दिए।

कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर ने किया। समन्वयक डॉ. स्वेतलाना एवं डॉ. गौरव रजौरिया रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |