Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढःसड़क हादसों में मददगार बनें ‘गुड सेमेरिटन’, होंगे सम्मानित


प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में “गुड सेमेरिटन” के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुँचाने और उनकी सहायता करने वाले व्यक्तियों, जिन्हें “गुड सेमेरिटन” कहा जाता है, को शासन द्वारा पुरस्कृत किए जाने का प्रावधान है। जनपद में ऐसे गुड सेमेरिटन का चिन्हांकन चिकित्सा विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। संबंधित रिपोर्ट के आधार पर परिवहन विभाग को पुरस्कार हेतु संस्तुति भेजी जाएगी। यह प्रक्रिया प्रत्येक माह नियमित रूप से संचालित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और समय पर सहायता मिलने से अनमोल जीवन बचाए जा सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |