Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न! नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान


प्रतापगढ़। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, जनपद शाखा प्रतापगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत सहायक कर्मियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष नेतृत्व से प्रेरित एवं भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्ध डॉ. शिवानी मातनहेलिया ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह, जिला मंत्री बृजेश प्रताप मिश्र तथा वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं जिला पंचायत राज अधिकारी  मनीषा सिंह (दुर्गा) ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पंचायत सहायकों की भूमिका को ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें विवेक तिवारी को जिला अध्यक्ष, अभिनव कुमार तिवारी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, युवराज यादव को जिला महामंत्री, अरुण कुमार पटेल को जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, स्वाती सिंह को कोषाध्यक्ष, सोनाक्षी सिंह को मीडिया प्रभारी तथा रामाश्रय सरोज को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।

समारोह के अंत में जिला अध्यक्ष विवेक तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |