Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम सदन की बैठक में विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर पार्षदगण, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना पर विचार किया गया, जिससे शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने और ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

ग्राम हरिहरपुर, परगना बिजनौर, तहसील सरोजनीनगर स्थित गाटा संख्या 433ख (1.4710 हे०) भूमि को मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के कार्यालय कॉम्प्लेक्स, आवास एवं गैरेज निर्माण हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पक्ष में पुनर्ग्रहण किए जाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

ग्राम हरिहरपुर की तालाब खाते में दर्ज भूमि पर छठ पूजा स्थल (घाट) निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम हसनपुर खेवली की भूमि पर शादी घर (कल्याण मण्डप) निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।

ग्राम मस्तेमऊ, तहसील मोहनलालगंज की कुल 1.037 हे० भूमि पर सीएसआर निधि के अंतर्गत निराश्रित बुजुर्गों हेतु वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) एवं महिला हॉस्टल निर्माण का निर्णय लिया गया।

ग्राम जेहटा एवं ग्राम नटकुर की भूमि पर डॉग शेल्टर होम निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। साथ ही ग्राम हरिहरपुर की गाटा संख्या 479ध्0.5970 हे० भूमि पर उत्सव वाटिकाध्शादी घर (कल्याण मण्डप) बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

ग्राम अमौसी स्थित लगभग 41.60 एकड़ भूमि के हस्तांतरण तथा शूटिंग रेंज एवं टाउनशिप के नियोजित विकास संबंधी प्रस्ताव को भी सदन की मंजूरी मिली।

इसके अतिरिक्त मियावाकी पद्धति के अंतर्गत उद्यान विभाग को भूमि उपलब्ध कराने तथा अन्य प्रस्तावों को अध्यक्ष की अनुमति से पारित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |