बेहट/सहारनपुर। बेहट विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान द्वारा सदन में उठाई गई मांग पर सकारात्मक कदम उठाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बेहट क्षेत्र में धान एवं गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए जाने की मांग को स्वीकार कर लिया है।
दरअसल, विधानसभा सत्र के दौरान विधायक उमर अली खान ने उत्तर प्रदेश की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली 2023 के नियम 51 के अंतर्गत किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा था कि बेहट क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों अथवा दूसरे प्रदेशों तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं समय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में विशेष सचिव मौहम्मद मुशाहिद द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है, विधायक के प्रयासों के बाद अब क्षेत्र में धान और गेहूं क्रय केंद्र खुलने की उम्मीद जगी है। यदि यह केंद्र स्थापित होता है तो किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल पाएगा।
