Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बंदर के हमले से छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, मोहल्ले में दहशत


बीसलपुर। नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। संत नगर कॉलोनी में मकान के बाहर खेल रहे एक छह वर्षीय बालक पर बंदर ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है।कृपाल सिंह का पुत्र रितिक विद्यालय से अवकाश होने के बाद पड़ोस के बच्चों हैप्पी और अंशुल के साथ घर के बाहर खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय एक बंदर छत से नीचे उतरा और अचानक रितिक पर झपट पड़ा। बंदर ने बालक को काट लिया और नोंचकर घायल कर दिया।

बालक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह बंदर को भगाया और बालक को उसके चंगुल से छुड़ाया। घायल अवस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई बार शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |