Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर-रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या अलका मेहरा ने भारत स्काउट गाइड ध्वज फहराकर तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।प्राचार्या अलका मेहरा ने अपने संबोधन में “सशक्त युवा, विकसित भारत” की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोवर-रेंजर्स अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और टीम भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।प्रथम दिवस में प्रशिक्षक योगेश मौर्य एवं प्रियांशी ने स्काउटिंग के इतिहास, नियम एवं प्रतिज्ञा, झंडा गीत, सैल्यूट और वर्दी की जानकारी दी। उन्होंने खेल गतिविधियों और समूह अभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास पर जोर दिया।

शिविर कैंप रोवर लीडर डॉ. महेश बाबू तथा रेंजर्स लीडर प्रो. दरख़्शा अजहर के निर्देशन में संचालित हो रहा है। इस अवसर पर डॉ. सुनीत कुमार साहनी, डॉ. विकास प्रधान, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. रोहित पटेल, डॉ. जगदम्बा कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश बाथम सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |