Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः शिक्षक शिव प्रताप यादव निलंबित


अमेठी। जनपद के विकास खण्ड अमेठी अंतर्गत ग्राम सभा गांगुली स्थित जूनियर (उच्च प्राथमिक) विद्यालय में तैनात शिक्षक शिव प्रताप यादव को बेसिक शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमेठी द्वारा जारी आदेश (दिनांक 16 फरवरी 2026) के तहत की गई। बताया जा रहा है कि शिक्षक के विरुद्ध पूर्व में की गई शिकायत की जांच कराई गई थी। जांच में सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित पोस्ट एवं आचरण को सेवा नियमावली के विपरीत माना गया। आरोपों के आधार पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी ळें स्थानीय लोगों के अनुसार निलंबित शिक्षक ग्राम सभा गांगुली के जूनियर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों से अपेक्षित आचरण एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |