Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अस्पताल परिसर से साइकिल चोरी


अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे एक ग्रामीण की साइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण अस्पताल परिसर में बने यात्री शेड के पास अपनी साइकिल खड़ी कर अंदर काम कराने गया था। जब वह वापस लौटा तो साइकिल मौके से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर देकर साइकिल बरामद कराने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बेहद गरीब है और आवागमन के लिए उसके पास साइकिल ही एकमात्र सहारा थी। साइकिल चोरी हो जाने से उसके सामने आने-जाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |