अमेठीः महाशिवरात्रि! श्री दुखहरण नाथ धाम में हुआ प्रसाद वितरण
February 15, 2026
अमेठी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री दुखहरण नाथ धाम में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली तथा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश मसाला अग्रहरि, फूलचंद कसौधन एवं अंजू कसौधन (नगर पालिका परिषद अध्यक्ष) उपस्थित रहीं। सभी ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सदैव क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अमेठी स्थित श्री दुखहरण नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का विशेष आयोजन किया गया, जो राजेश मसाला की ओर से तथा अंजू कसौधन (नगर पालिका परिषद अध्यक्ष) की ओर से कराया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे और लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
