तिलोई: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यकारणी का गठन
February 15, 2026
तिलोई/अमेठी। रविवार को तहसील तिलोई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तिलोई कार्यकारणी का विस्तार किया गया।जिसमें मौजूद क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार बन्धुओं ने सर्वसम्मति से संतोष त्रिपाठी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का तिलोई तहसील अध्यक्ष नामित किया।इसके साथ ही शैलेश सोनी उर्फ नीलू, विजय बहादुर गिरि उर्फ गुड्डू गिरि को उपाध्यक्ष,सुशील तिवारी, मनीष सिंह को महामंत्री, धर्मेंद्र मौर्या संगठन मंत्री, धर्मराज रावत कोषाध्यक्ष, आनन्द त्रिवेदी, विरेन्द्र सिंह मंत्री, रविनाथ दीक्षित प्रचार मंत्री, जितेन्द्र सोनकर संप्रेक्षक रत्नेश तिवारी उर्फ शिवा,कुमारी शैल मिश्रा,व और समय बहादुर सिंह को सदस्य के रूप में नामित किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि संगठन पत्रकारों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है सभी पत्रकार बन्धु अपने-अपने दायित्वों को पूरी दृढ़ता के साथ निर्वाहन करें उन्होंने हर समय संगठन से जुड़े पत्रकार बन्धुओं के लिए तत्पर होने की बात कही।
