Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः तिथि भोजन के तहत ऐमापुर प्राथमिक विद्यालय में सरार फाउंडेशन ट्रस्ट ने बनवाया एमडीएम


प्रतापगढ़/बाबागंज। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिए आदेशों के अनुपालन में  बाबागंज ब्लाक के ऐमापुर बिंधन ग्राम सभा में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में सरार फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रबधंक द्वारा एमडीएम का भोजन बच्चों के लिए बनवाया गया। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट आशुतोषमणि द्विवेदी द्वारा गुरुवार को बच्चों के लिए कढ़ी चावल बनवाकर प्रधानाचार्य उपेन्द्र मिश्र की अगुवाई में एमडीएम का भोजन वितरण कराया गया। विभाग द्वारा की गई अनूठी और अनोखी पहल में विभाग की मंशा के अनुसार क्षेत्रीय लोग रुचि दिखा रहें हैं। इस मौके पर सहायक अध्यापक शैलेंद्र,अजीत और ज्ञानमती पांडेय सहित रसोइया विमला, अर्चना और प्रीति भी मौजूद रही। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने ष्तिथि भोजनष् कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान एवं जन सहयोग से एक दिवसीय विद्यालय परिसर के अंदर एमडीएम बनवाने के लिए निर्देश दिया है। निर्देश के अनुक्रम में विभाग द्वारा उसका अनुपालन कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |