लखनऊ : मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण
February 18, 2026
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. पी. सिंह व डॉ. संदीप के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने निजी अस्पतालों जीवन ज्योति, मां वैष्णव, इंपल्स, समीर , बॉम्बे, सरकार, निदान, एसआरएस, हर्बल और न्यू लखनऊ सिटी का औचक निरीक्षण किया ।डॉ.ए.पी.सिंह ने बताया कि जीवन ज्योति, मां वैष्णव और इंपल्स अस्पताल टीम को अपना पंजीकरण नहीं दिखा पाए । इन अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और नोटिस जारी किया गया है । अन्य अस्पतालों में वेस्ट मैनेजमेंट का उचित निस्तारण का अभाव, एमबीबीएस चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई । इन अस्पतालों को भी नोटिस जारी किया गया है और आगे कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
