लखनऊ : जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए लगे स्वास्थ्य शिविर
February 18, 2026
लखनऊ। जनपद में सीएचसी काकोरी के तहत जेहटा गाँव, सीएचसी सरोजिनी नगरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर करौनी, सीएचसी बक्शी का तालाब के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) पारा, सीएचसी इंदिरा नगर के नगरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरहरा, और सीएचसी टुड़ियागंज के विद्यामंदिर अम्बरगंज, में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुए द्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा गाँव में टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए शिविर आयोजित हुए जिसमें लोगों को इन बीमारियों, के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जागरूक किया गया द्य इन स्वास्थ्य शिविरों में कैंसर, टीबी की स्क्रीनिंग, के साथ आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट(आभा) कार्ड बनाये गये द्य इसके आलावा डायबिटीज और हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग भी की गयी द्य इन स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गयीं द्य यह शिविर सम्बन्धित सीएचसी के अधीक्षकों के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित हुए द्य शिविरों का निरीक्षण एनसीडी के नोडल डॉ. निशांत निर्वाण तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल द्वारा किया जा रहा है ।जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि सीएचसी काकोरी के तहत जेहटा गाँव, 220 की ओपीडी हुई । 75 महिलाओं की ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई । कुल 25 आभा आईडी बनी । इसके साथ ही 33 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग हुई ।सीएचसी सरोजिनी नगरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर करौनी, में कुल 64 की ओपीडी हुई । 45 लोगों की ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग, 32 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग और 15 की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई ।सीएचसी इंदिरा नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरहरा में कुल 101 की ओपीडी हुयी द्य यहाँ पर 28 लोगों के ओरल कैंसर, 34 के ब्रेस्ट कैंसर,, 12 की सर्वाइकल कैंसर तथा 21 की टीबी की स्क्रीनिंग हुयी जिसमें से पांच संभावित टीबी रोगियों का स्पुटम जाँच के लिए भेजा गया द्य सीएचसी टुड़ियागंज के विद्यामंदिर अम्बरगंज में कुल 118 की ओपीडी हुयी जिसमें डायबिटीज के और हाइपरटेंशन के लिए 54 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी से 16 लोगो डायबिटीज और 12 हाइपरटेंशन से ग्रसित पाए गए द्य 14 लोगों की ओरल कैंसर, 15 की टीबी की और 8-8 महिलाओं की ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गयी द्य इस अवसर पर 41 आभा कार्ड और 37 आयुष्मान कार्ड बने द्य बक्शी का तालाब ब्लॉक के पारा पंचायत भवन में कुल 74 की ओपीडी हुई । कुल 33 लोगों की गैर संचारी रोगों को स्क्रीनिंग की गई जिसमें से दो को ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग रेफर किया गया । 17 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई और पांच महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग कर रेफर किया गया । सात लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग हुई ।कुल छह आयुष्मान कार्ड और आठ आभा आईडी बनी ।
