Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ : आरडीएसओ पुल से कूदा युवक, गम्भीर घायल,ट्रामा रेफर


लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र के आरडीएसओ पुल से बुधवार दोपहर एक 30 वर्षीय युवक पुल से नीचे छलांग लगा दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े युवक को एम्बुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा के लिए रेफर कर दिया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी राम बाबू ने बताया कि बुधवार शाम करीब 3रू30 बजे राहगीरों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तालकटोरा रोड पर धोबी घाट कॉलोनी के पास आरडीएससो पुल के ऊपर से नीचे कूद गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीब 30 वर्षीय एक युवक रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ था ,मौके पर तत्काल एंबुलेंस की सहायता घायल को उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सिर पर गंभीर चोट देख प्राथमिकी उपचार कर ट्रामा के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के विषय में जानकारी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |