Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः कालंदी विहार में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, महंत योगेशपुरी जी का आशीर्वचन


आगरा। कालंदी विहार क्षेत्र में आज विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत योगेशपुरी, मनकामेश्वर मंदिर से पधारे, जिनका सान्निध्य एवं आशीर्वचन उपस्थित श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

अपने आशीर्वचन में महंत योगेशपुरी जी ने समाज में एकता, संस्कार और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है और युवाओं को संस्कृति के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक रोहित जी ने संबोधित करते हुए हिंदू समाज की संगठित शक्ति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सज्जन शक्ति और मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

सम्मेलन में वीरेन्द्र मित्तल जी एवं ममता जी सहित क्षेत्र की सज्जन शक्ति एवं मातृ शक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण त्यागी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन से कार्यक्रम को गरिमामय रूप प्रदान किया।

समापन पर उपस्थित जनसमूह ने समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |