Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः अपराजिता कार्यक्रम! नारी शक्ति को समर्पित शानदार आयोजन


आगरा। देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘अपराजिता’ कार्यक्रम अत्यंत भव्य और प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन का मुख्य संदेश थाकृ “नारी एक योद्धा है”। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।

‘अपराजिता’ मंच पर सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्ष, सफलता और आत्मनिर्भरता की कहानियाँ साझा कीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावुक और प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके साहस और आत्मबल को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

आयोजकों ने सभी सम्मानित महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।

इस सफल आयोजन के लिए अमर उजाला की पूरी टीम बधाई और धन्यवाद की पात्र है, जिन्होंने नारी शक्ति को सम्मान देने की दिशा में सराहनीय पहल की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |