Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

टांडा: अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई


टांडा। टांडा तहसील के राजस्व ग्राम टंडोला में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक संयुक्त टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई गाटा संख्या 453 (रकबा 0.7850 हेक्टेयर), गाटा संख्या 453ध्489 (रकबा 0.0650 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 455 (रकबा 0.1010 हेक्टेयर) पर की गई। इन भूखंडों पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने मिलकर नियमानुसार यह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |