लखनऊः शिवरात्रि महा पर्व को लेकर इटौंजा थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक
February 13, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव की अध्यक्षता में आगामी महा पर्व महाशिवरात्रि, होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। वही इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों सभासद, ग्राम प्रधान, गुरुओं सहित अन्य जन प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, शिव बारात मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बारातों, अन्य कार्यक्रमों में डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुसार रखने, समय सीमा का पालन करने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें। इस दौरान नगर चैगवां प्रतिनिधि योगेश शुक्ला,भाजपा नेता पूर्व सभासद सुधाकर अवस्थी,अखिल भारतीय पासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राम राजेश,सूरजपुर गढा प्रधान वीरपाल, पूर्व प्रधान रायपुर राजा दीपक त्रिवेदी छोटू,अकड़रिया कलां प्रधान श्री नारायण द्विवेदी अन्य जनप्रतिनिधि दरोगा रामविलास, तेजवीर, संजय गुप्ता अन्य मौजूद रहे।
