मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री, अवैधध्अपमिश्रित शराब का निर्माणध्बिक्री करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस बल द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। गुरुवार को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भोरमार से एक 03 अभियुक्तों क्रमशः 1.प्रकाश आदिवासी पुत्र लोटिया गुराव निवासी सूपा थाना भरनो जिला गुमला झारखण्ड,2.सन्ता उराव पुत्र सुकरा उराव निवासी नवडीहा करन टोली थाना घाघरा जनपद गुमाल झारखण्ड व 3.डब्लू उराव पुत्र चरवा उराव निवासी गम्भारिया थाना घागरा जनपद गुमला झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से प्लास्टिक की पिपिया में रखी कुल 10 लीटर अवैधध्अपमिश्रित व 60 पैकेट देशी शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण व सामग्री बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त को जेल भेजा गया।
