कन्नौजः गौरयापुर के ग्रामीणो ने पानी की टंकी सही कराये जाने की उठाई मांग! ग्रामीणो मे पेयजल की समस्या पानी की टंकी बनी सो पीस
February 27, 2026
जलालाबाद/ कन्नौज। ग्रामीणो व शहरी क्षेत्रो के लोगो को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने हर घर नल योजना की शुरूआत की इस योजना का उदेश्य है कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की पहुंच हो जिससे लोगो के स्वास्थ्य व जीवन स्तर मे सुधार हो सके। इस योजना का महत्व बहुत अधिक है कि ग्रामीण को घरो मे नल से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो वही इस योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम गौरियापुर मे सरकार द्वारा विगत वर्षो पूर्व एक पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराकर ग्रामीणो को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया गया। लेकिन इस समय ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे है विगत महीन पूर्व से नलकूप खराब पड़ा हुआ कोई भी अधिकारी या कर्मचार इस ओर ध्यान नही दे रहा है जब ग्रामीणो ने पानी की समस्या को लेकर नलकूप आपरेटर मुन्नू सिंह बाथम से पूछताछ की पहले तो ग्रामीणो से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि अभी तक नलकूप का ही पानी पीते रहे हो जाओ जब सही होगा तभी नलकूप से पानी उपलब्ध कराया जायेगा कभी कहता समर खराब है कभी कहता पाइप लाइन ठीक नही है। इस साफ जाहिर हो रहा है कि पंचायत कर्मियो लापरवाही से ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से मांग करते हुये कहा है कि होली का त्योहार नजदीक है लोग पानी के लिये तरस रहे है नलकूप सीघ्र ही ठीक कराया जाये नही तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होगे।
