Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुरः जीपीडीपी निर्माण को लेकर ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न


राजगढ़/मिर्जापुर । स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के निर्माण और क्रियान्वयन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।  इसका उद्देश्य ग्राम प्रधानों,सचिवों और पंचायत सहायकों को योजना निर्माण के प्रक्रिया से अवगत करना है। कार्यक्रम शुभारंभ एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया।प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान पंचायत सहायक व ग्राम पंचायत सदस्य,संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार,डा. पियूष मौर्य,शुभ्रा पांडेय ने प्रतिभागियों को जीपीडीपी के पांच विन्दुओ पर प्रमुख रूप से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार ने बताया कि सबकी योजना सबकी विकास अभियान के तहत यह जन योजना अभियान 02 अक्टूबर वर्ष 2015-16 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर योजना का निर्माण कर विकास कार्यों को सुनिश्चित करना है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |