Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः स्वनिधि ऋण आवेदन एवं वितरण अभियान के अंतर्गत कैंप का आयोजन


गुरसहायगंज/ कन्नौज। शासन के निर्देशानुसार विशेष स्वनिधि ऋण आवेदन एवं वितरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी को पालिका कार्यालय मे कैंप का आयोजन किया गया जिसमे नगर के विभिन्न वार्डों से आए हुए लाभार्थियों को पी एम स्वनिधि प्रथम ऋण रु 15000 हेतु प्रसन्नजीत मिश्रा द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किये गये। पी एम स्वनिधि योजना हेतु होर्डिंग बैनर एवं ध्वनि प्रसारण द्वारा नगर मे लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। उक्त योजना के प्रथम चरण मे रु 15000, द्वितीय चरण मे रु 25000 तथा तृतीय चरण मे 50000 का ऋण लाभार्थी को बैंक के माध्यम से प्रदान किया जाता है। इस दौरान सीएमएम डूडा मेघना गुप्ता शैलेन्द्र सिंह आकाश कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |