जायस/अमेठी। सुविधा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा गंगागढ़, शाहमऊ में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा अमेठी के जिला महामंत्री सोनू सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी जिलाउपाध्य बी०जे०पी० अल्प सख्या मोर्चा जिला प्रभारी पशमान्दा सामाज इरशाद अहमद द्वारा किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
आयोजक जिलाउपाध्य बी०जे०पी० अल्प सख्या मोर्चा जिला प्रभारी पशमान्दा सामाज अमेठी इशशाद अहमद बीस वर्षो से शिविर के माध्यम से सेवा देते चले आ रहे है।
शिविर में डॉ. मुबारक, डॉ. एम. वर्मा, एम.आर. आस्तिक, राहुल मिश्रा तथा वरिष्ठ पत्रकार भाई नीलू सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई। सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सोनू सिंह ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और समाज के कमजोर वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। वही कार्यक्रम को सफल बनाने मे एग्रो हेल्प कियर प्राइवेट लिमिटेड एंव ब्लू क्रेसा प्राइवेट लिमिटेड का अहम सहयोग रहा कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ किया गया।
