तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे घिसई मजरे लीही गांव निवासी म्रतक किसान शिवप्रसाद पासी (55 वर्ष)का सोमवार को गांव में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब हो कि पूरे घिसई लीही गांव निवासी शिवप्रसाद की बदमाशों ने शनिवार की रात्रि उस समय धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दिया था जब वह खेतों में जानवरों से अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे।म्रतक के अंतिम संस्कार के उपरांत तिलोई से कांग्रेस की नेता सुनीता सिंह ब्लाक अध्यक्ष काशी पासी पूरे घिसई गांव पहुंचकर म्रतक के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनी और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें न्याय में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह ने लीही गांव पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस और न्याय में सहयोग का दिया भरोसा
सूत्रों की मानें तो म्रतक किसान शिवप्रसाद पासी की हत्या एक प्री-प्लान के तहत बदमाशों ने की है।परिजनों के अनुसार गांव में उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। लेकिन बात यदि सूत्रों की करें तो म्रतक शिवप्रसाद को जमीन से जुड़े मामले में गांव के ही कुछ प्रभावी लोगों ने एक माह पहले धमकाया था।जिसमे दोनों पक्षों मे कहासुनी भी हुई थी।दूसरी बात यह कि म्रतक एक साफ सुथरा व्यक्ति था और आगामी पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी कर रहा था।बहरहाल घटना के कोई भी कारण हों लेकिन यह सत्य है कि घटना के पीछे कुछ प्रभावशाली लोग जरूर हैं तभी तो सोमवार की सुबह से क्षेत्र के प्रभावशाली सत्ताधारी मठाधीश राजनैतिक लोग मामला ज्यादा तूल न पकड़े इसके लिए सुबह से ही गांव में डेरा डालकर बैठ गए और म्रतक का आनन फानन अंतिम संस्कार करवाने में पूरी ताकत झोंक दिए।इसके पीछे की मंशा से आप सभी भलीभांति वाकिफ हो गए होंगे कि आगे घटना का अनावरण भी किस तरीके से होगा।जैसाकि क्षेत्र के विभिन्न संगीन अपराधों में अभी तलक होता आया है।बहरहाल प्रत्येक घटनाओं के समय का दौर भी अलग अलग था।आज जिला पुलिस की कमान नवांगतुक एसपी सर्वणन टी के हाथ मे है ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि घटना का अनावरण शीघ्र और निष्पक्ष ही होगा।और लचर पुलिसिंग व्यवस्था का नमूना पेस करने वाले जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।
