Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मजदूरी मांगने गए दिव्यांग को प्रधानपति ने दौड़ाकर पीटा, केस


प्रतापगढ़/बाबागंज। मजदूरी मांगने गए दिव्यांग को दबंग प्रधानपति ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिससे उसके हांथो में गम्भीर चोटें आई। मामलें में सुलह समझौते के लिए दिन भर पंचायत चली लेकिन जब मामला सुलह नही हुआ तो पुलिस ने गुण्डई करने वाले दबंग प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

बाबागंज ब्लाक के महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना गांव का रहने वाला अंजय कुमार गौतम प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है और उसकी पत्नी सुमन देवी ग्राम प्रधान भी है। उसी के गांव का रहने वाला राजेंद्र सरोज पुत्र  स्व.रमेशर सरोज ने अंजय कुमार के यहां मजदूरी किया था। शनिवार की शाम को वह अपनी मजदूरी मांगने अंजय के घर गया था। अपनी ही मजदूरी मांगने से अंजय, राजेंद्र कुमार के ऊपर एकदम से बौखला गया और दिव्यांग राजेंद्र सरोज को गाली देते हुए उसको डंडों से पीटने लगा। अंजय द्वारा हमला करने से राजेंद्र सरोज वही पर गिर गया। पिटाई से राजेंद्र को गम्भीर चोटें आ गई। रविवार को उसने अंजय के खिलाफ महेशगंज थाने में तहरीर दी। पहले तो दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चलती रही लेकिन जब बात नही बनी तो पुलिस ने अंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सोमवार को उसका शांति भंग में चालान कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |