Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जनसत्ता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन


कुंडा/प्रतापगढ़। विधानसभा बाबागंज क्षेत्र के लरू गांव में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित जनसत्ता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनोद सरोज ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।टूर्नामेंट में प्रथम मुकाबला राय असकरनपुर और बडूपुर के बीच खेला गया।रायअसकरनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बडुपुर की टीम ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया।

इस मौके पर आयोजक समिति के पदाधिकारी,लरू ग्राम प्रधान मुलायम सिंह यादव, पूर्व प्रधान राम सुख गौतम कोटेदार दिनेश कुमार मिश्र राजन दुबे श्यामलाल सरोज रामराज पटेल राम अभिलाष पटेल शिव बहादुर सिंह कुलदीप पटेल रमेश पटेल विमलेश कुमार गौतम सुरेंद्र कुमार यादव भाई लाल यादव चंद्रेशयादव जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |