Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः गधियाँवा से प्रयागराज माघी कुंभ 2026 में निःशुल्क भव्य बस सेवा संपन्न! बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी


पट्टी/प्रतापगढ़। माघी कुंभ 2026 के पावन अवसर पर ग्राम गधियाँवा से प्रयागराज संगम स्नान हेतु आयोजित निःशुल्क बस सेवा का आयोजन शनिवार को पूरी श्रद्धा, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह  7 बजे ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर संगम स्नान के लिए रवाना हो स्नान कर वापस लौटे ।

इस पुनीत सेवा के आयोजक में दिनेश पांडेय,आलोक पांडेय व अविनाश पांडेय रहे और निवेदक में समस्त ग्रामवासियों ने अपनी भूमिका निभाई । आयोजक के  नेतृत्व में पूरी व्यवस्था अनुशासित, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रही। निःशुल्क बस सेवा ने विशेषकर ग्रामीण श्रद्धालुओं के लिए कुंभ स्नान को सुलभ बनाया और उन्हें पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

यात्रा के आयोजक  समाजसेवक व भजन गायक दिनेश कुमार पांडेय ने कहा, “माघी कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संगम है। गधियाँवा से प्रारंभ हुई यह निःशुल्क बस सेवा समाज की सामूहिक चेतना और सहयोग की भावना को दर्शाती है।”  ग्राम वसियों के सुविधाओं हेतु  हम लगातार कार्य कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे ।

इस आयोजन के निवेदक समस्त ग्रामवासी, गधियाँवा रहे। श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाजसेवा और सनातन परंपरा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |