Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः मैरिज लॉन में उड़ रहा श्रम कानून का मखौल


भदैया। शहर से लेकर देहात तक संचालित मैरिज लॉन में श्रम कानूनों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शाम ढलते ही आयोजनों की चकाचैंध के बीच नाबालिग बच्चों से भारी-भरकम कार्य कराए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्लेट सजाने, कुर्सी-टेबल ढोने, साफ-सफाई और अतिथियों की सेवा जैसे काम बच्चों से लिए जा रहे हैं, जो बाल श्रम निषेध कानून का सीधा उल्लंघन है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार विभाग की ओर से न तो नियमित निरीक्षण हो रहा है और न ही कार्रवाई का भय दिखता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयोजनों के दबाव में बच्चों को देर रात तक काम कराया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |