लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
जोनल सेनेटरी ऑफिसर मनोज यादव के निर्देशानुसार जोन-03 क्षेत्र के अंतर्गत केशव नगर मोड़ से सेंट जोसेफ स्कूल तक मुख्य मार्ग पर विशेष रोकथाम अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 11 चालान जारी किए गए, जिनसे 8,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग पाए जाने पर 7 चालान किए गए, जिनसे 8,500 रुपये की धनराशि वसूल की गई। इस प्रकार कुल 17 चालानों के माध्यम से 17,050 रुपये का जुर्माना वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया।
इस अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, सुमित मिश्रा, पुष्कर सिंह पटेल, अंकाक्षा गोस्वामी सहित 296 प्रवर्तन दल के कार्मिक एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम उपस्थित रही।
