बाराबंकी: तहसील दिवस में सुनी गई जनता की आवाज! 13 शिकायतों में महज 3 का मौके पर हो सका समाधान
February 07, 2026
सिरौलीगौसपुर /बाराबंकी । सिरौलीगौसपुर तहसील सभागार में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी तेजस के ने की, जबकि संयोजन तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा द्वारा किया गया। तहसील दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।इस दौरान कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपजिलाधिकारी तेजस के ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता देने और समाधान के बाद उनसे फीडबैक लेने पर भी विशेष जोर दिया।तहसील दिवस में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, डिप्टी वन रेंजर मनोज कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार, नायब तहसीलदार अन्नू सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पांडे, विद्युत एसडीओ विमलेश मौर्य, सीडीपीओ अर्चना वर्मा, डॉ. देव प्रताप सिंह सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।तहसील दिवस के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की ।
