Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानाचार्य मेवालाल वर्मा की जयंती


प्रतापगढ़/बाबागंज। बाबागंज ब्लाक के मालाधर छत्ता गांव में स्थित परमेश्वर प्रसाद मेवालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय , इंटर मीडिएट एवं फार्मेसी कालेज में विद्यालय के संस्थापक स्व.मेवालाल वर्मा की जयंती मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती का पूजन करके एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। कालेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत संगीत पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए भाषण तथा सामाजिक कुरीतियों पर नाटक प्रस्तुत किया। विद्यालय के संस्थापक स्व.प्रधानाचार्य मेवालाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल ने अपने पिता के शैक्षणिक कार्यो को याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक विनोद सरोज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते कहा कि बेहतर शिक्षा से ही स्वस्थ और सांस्कारिक समाज का निर्माण होता है। विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार को भी आत्मसात करना चाहिए। जिससे एक सभ्य समाज का निर्माण हो। इस मौके पर जनसत्ता दल राष्ट्रीय महासचिव डॉ के.एन.ओझा, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह, सुनील द्विवेदी, डॉ फरीद खान,  दशरथ पटेल, अरविंद यादव, मनोज यादव,दिलीप पांडेय इत्यादि कई सारे लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |