Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी पुस्तकालयों के अध्यक्ष के साथ बैठक संपन्न


लखनऊ/प्रतापगढ़। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन पार्थ सेन सारथी शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशालय पार्क रोड लखनऊ के सभागार में आयोजित प्रदेश के सभी राजकीय जिला पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी 75 जिलों के पुस्तकालय अध्यक्ष तथा केंद्रीय पुस्तकालय प्रयागराज के पुस्तकालय अध्यक्ष सम्मिलित हुए, कुशल कार्य शैली के आधार पर राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने के कारण अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के सामने अपने पुस्तकालय के संबंध में प्रस्तुतीकरण करने का अवसर मिला, अभिनव प्रयासों में राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में एक वर्ष में सर्वाधिक 363 नवीन स्थाई सदस्य बनाए थे। राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ के कुशल प्रयास और प्रस्तुतीकरण को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा सराहा गया तथा अन्य पुस्तकालय अध्यक्षों को प्रतापगढ़ पुस्तकालय अध्यक्ष से सीखने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |