सुलतानपुरः कादीपुर पुलिस की तबडतोड कार्यवाही! अलग अगल मामलो मे तीन गिरफ्तार, सलाखो के पीछे एक बलात्कारी
February 02, 2026
कादीपुर/सुलतानपुर। जनपद के कादीपुर पुलिस की अपराधियो/नफर अभियुक्तो के खिलाफ तबडतोड कार्यवाही लोगो मे बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हर रोज कोई न कोई अपराधी जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम मे कादीपुर पुलिस ने तीन अलग अलग मामलो मे तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसमे एक पास्को एक्ट का अपराधी भी सामिल है। प्र0नि0 श्री श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन उ0नि0 रामेन्द्र वर्मा मय हमराह वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त मूलचन्द निषाद उर्फ बम्बू पुत्र रामनेवाज निवासी अरजानीपुर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर उम्र 27 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया । जिसके पास से तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया है। वही इसी क्रम मे उ0नि0 शशि प्रकाश वर्मा मय हमराह हे0का0 चन्द्रमोहन ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त रंजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 वंश गोपाल सिंह निवासी बेरामारुफपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को पुलिस हिरासत में लिया गया । यही नही पुलिस ने पाक्सो एक्ट थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त सत्यम विश्वकर्मा पुत्र त्रिवेणी विश्वकर्मा निवासी पोखरदहा थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर लोगो के बीच कही न कही चर्चा का विषय बना दिया है।
