कन्नौज। प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ0 शरद दुबे की पुत्री मन्नत का प्रथम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बजरंगबली का सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसका वाचन प्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक अरुण पंडित द्वारा किया गया।
सुंदरकांड पाठ मे आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भक्तिमय वातावरण मे बजरंगबली की आराधना की। पाठ एवं भजन कीर्तन के उपरांत सायंकाल भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या मे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 स्वदेश गुप्ता डिप्टी सीएमओ डॉ0 अजहर सिद्दीकी अपर शोध अधिकारी मंजुल चेयरमैन हरिहर सिंह पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन के समस्त चिकित्सकगण एवं स्टाफ साथ ही कानपुर नर्सिंग होम एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने मन्नत को शुभाशीष प्रदान करते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
