कन्नौज। माननीय जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता मे 22 फरवरी 2026 को मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना हैं। उक्त कार्यकम को सफल बनाये जाने के उद्देश्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्नेहा द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों एवं पराविधिक स्वयं सेवक मध्यस्थ अधिवक्ता व पैनल अधिवक्ता के साथ बैठक आहुत की गयी है।
बैठक मे सचिव द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्तीकरण करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्रदान करना है। आयोजित कार्यक्रम मे विभागों द्वारा अलग-अलग कैम्प स्थापित किये जाएंगे जिनके माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
सचिव द्वारा बैठक मे उपस्थिति प्रशासनिक अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वे समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की सूची अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को निर्देशित करें जिससे शिविर की तैयारी समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सके। उक्त बैठक मे अपर जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्रा जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी बाल सरंक्षण अधिकारी विजय राठौर एल०डी०एम० डॉ रंजित सिंह अपर शोध अधिकार मंजूल व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा अमिता पटेरिया एवं समस्त पराविधिक स्वयं सेवक मध्यस्थ अधिवक्ता एवं पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।
