कन्नौज: टूटी पाइप लाइनों से प्रतिदिन बर्बाद होता हजारों लीटर पेयजल
February 03, 2026
गुरसहायगंज/ कन्नौज। कई वर्ष पूर्व विकासखंड तालग्राम के गांव मझपुर्वा में सरकार द्वारा करोड़ों रुपयों की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था परंतु कई वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आज तक गांव के लोगों को समुचित रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम द्वारा डाली गई भूमिगत लाइनें कई जगह पर टूटी हुई हैं जिससे गांव के अंदर तक पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती है और जगह जगह पर गलियों में प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल की बर्बादी हो रही है। मझपुर्वा निवासी इरफान खान बताते हैं कि उनके घर के सामने वर्षों से टूटी वाटर लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बहता रहता है जिससे आने जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उनका कहना है कि उपरोक्त समस्या से कई बार जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया गया परंतु आज तक जल निगम द्वारा क्षतिग्रस्त वाटर लाइनों को दुरुस्त नहीं कराया गया है जिससे हजारों लीटर पेयजल की बर्बादी हो रही है और गांव के लोगों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।
