Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बीजेपी नेता ने जलनिकासी समस्या और पार्क सौंदर्यीकरण की उठाई मांग


अमेठी। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में हो रही लेटलतीफी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता महेश सोनी ने अप जिला अधिकारीध्नगर विकास प्रभारी अधिकारी को पत्र सौंपकर काम पूरे कराने की मांग की है। भाजपा नेता द्वारा जारी पत्र में वार्ड संख्यादृ3, नगर पंचायत अमेठी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वार्ड में नालियां टूटी हैं जिससे जलनिकास नहीं हो पा रहा है। साथ ही निर्माण कार्यों के हो चुके टेंडर के काम शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गयी है। पत्र में वर्ष कोतवाली के सामने स्थित पार्क को कार्ययोजना में लेकर सौंदर्यीकरण कराने की मांग की गयी है। इसी क्रम में उन्होंने नगर स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की भी मांग की है। भाजपा नेता महेश सोनी ने नाला निर्माण के बाद भी जल निकासी की समस्या की चर्चा करते हुए समाधान की पुरजोर मांग उठाई है। महेश सोनी ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। फिलहाल नगर विकास प्रभारी अधिकारी की ओर से मामले में औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रशासनिक स्तर पर शिकायत की जांच की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |