Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भारी जाम, जनता परेशान


अमेठी। रजिस्ट्री ऑफिस के सामने सोमवार को भारी जाम लग गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हो गए कि मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी भी जाम में फंस गई। सड़क पर ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मोटरसाइकिल, टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय के सामने अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, जो कार्यालय समय में और बढ़ जाती है। राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां स्थायी यातायात व्यवस्था लागू की जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके और आपातकालीन सेवाओं को भी बाधा न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |